Move to Jagran APP

भाजपा ने लिया योग दिवस मनाने का निर्णय

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिले के तमाम प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 06:43 PM (IST)
भाजपा ने लिया योग दिवस मनाने का निर्णय
भाजपा ने लिया योग दिवस मनाने का निर्णय

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिले के तमाम प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने की। बैठक में सभी प्रखंड मुख्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्टी स्तर पर योग दिवस मनाने का निर्णय के आलोक में की जा रही तैयारी की समीक्षा हुई। इसके लिए अलग से योग प्रभारी मनोनित कर उन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी दी गई। जमुई प्रखंड एवं नगर की ओर से केकेएम कालेज परिसर में योग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। शिविर को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रमुख बृजनंदन ¨सह, उपाध्यक्ष सुबोध ¨सह, राजकिशोर ¨सह, महामंत्री विवेक कुमार ¨सह, कार्तिक वर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, मंत्री राहुल भवेश, सोशल मीडिया प्रमुख ब्रजेश ¨सह, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ¨सह, सोनेलाल पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज साह, युवा नेता विवेक सिन्हा, अभिषेक दूबे, प्रखंड अध्यक्ष मनोज ¨सह, सुरेन्द्र यादव, अरुण हांसदा, टुन ¨सह, विनय पांडेय, वरुण शर्मा, गुडडु ¨सह, शंभू ¨सह आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.