कार्यशाला में खरीफ योजना की दी गई जानकारी
जमुई। सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय प्रखंड खरीफ कार्यशाला प्रखंड प्रमुख जलधर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जमुई। सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय प्रखंड खरीफ कार्यशाला प्रखंड प्रमुख जलधर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में खरीफ योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपादानों का पंचायतवार स्थिति बताया गया। कार्यशाला में किसानों को आधार कार्ड से ¨लक करने की सलाह दी गई। मौके पर कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार द्वारा मशीन की गई बुआई जीरो टिलेज विधि के बारे में बताया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार ने धान की बुआई के साथ-साथ मछली पालन किस प्रकार की जाए इस संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यशाला में हरा खाद के उपयोग को लेकर ढैंचा दिया गया। कार्यशाला में आत्मा अध्यक्ष रुबी देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. हारुण रसीद, कृषि समन्वयक सहित कृषि सलाहकार ने भाग लिया। एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भी भाग लिया।