Move to Jagran APP

जनादेश अपमान यात्रा को जमुई के लोगों ने किया खारिज

जमुई। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जनादेश अपमान यात्रा को जमुई की जनता ने खारिज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:02 AM (IST)
जनादेश अपमान यात्रा को जमुई के लोगों ने किया खारिज
जनादेश अपमान यात्रा को जमुई के लोगों ने किया खारिज

जमुई। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जनादेश अपमान यात्रा को जमुई की जनता ने खारिज कर दिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रमुख वृजनंदन ¨सह ने कहा कि जमुई सहित बिहार की जनता समझ चुकी है कि तेजस्वी यादव का यह जनादेश अपमान यात्रा नहीं बल्कि बेनामी संपत्ति बचाओ यात्रा है। भाजपा नेता ने कहा कि गलत तरीके से अर्जित अकूत संपत्ति को बचाने के लिए जनता एवं जांच एजेंसी का ध्यान भटकाने की कोशिश तेजस्वी यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनहीनता की प्रकोष्ठा है कि 13 जिले के 70 लाख लोग बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे हैं और बिहार में वर्षों राज करने वाली लालू एंड परिवार बाढ़ पीड़ितों का आंसू पोंछने की बजाए लक्जरी वाहन में सवार हो अस्तित्व बचाओ यात्रा कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.