हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया एनएच 333 जाम
जमुई। दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच 333 पर दादपुर चौक के समीप शव को रख कर घंटों सड़क जाम कर दिया।
जमुई। दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच 333 पर दादपुर चौक के समीप शव को रख कर घंटों सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। पीड़ित परिवार के सदस्य आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही डीएम व एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। दोपहर 3:30 बजे से छह बजे शाम तक सड़क जाम रहा। जिस कारण एनएच के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पाकर डीएसपी विनोद राउत, पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर पासवान एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार जाम स्थल पहुंचे। पदाधिकारियों के ढाई घंटे मशक्कत के बाद के बाद सड़क जाम टूटा। इस दौरान मृत विवाहिता ¨रकी देवी के भाई शत्रुघ्न यादव, प्रमोद यादव, गिरधारी यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपित आलोक यादव को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को तोड़ा और शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। जाम स्थल पर झाझा, सोनो एवं गिद्धौर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मुस्तैद दिखे। सड़क जाम के दौरान जिला पार्षद पवन राम, मुखिया नंदकिशोर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब हो कि बाराजोर गांव में उपमुखिया आलोक कुमार द्वारा पत्नी की हत्या कर शव का रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।