शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
जमुई। रायपुरा आचार्य टोला में शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 05:27 PM (IST)
जमुई। रायपुरा आचार्य टोला में शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की 251 कन्याओं व सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर गोपालपुर, खैरा बाजार होकर शिवालय पहुंचा जहां विद्वान पंडित आचार्य दुर्गादत्त द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पहुंच कलश यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान ढोल व शंख बजाकर भगवान का जयकारा लगाया। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इधर यज्ञ समिति के सदस्य नागेश्वर आचार्य ने कहा कि यज्ञ से समाज में लोगों को सुख-शांति मिलती है साथ ही घरों में लक्ष्मी आती है। उन्होंने बताया कि 29 जून को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें