Move to Jagran APP

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

जमुई। गुरुवार को पति के दिर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 06:55 PM (IST)
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

जमुई। गुरुवार को पति के दिर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर शहर के कई जगहों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। विवाहित महिलाओं ने नए-नए कपड़े पहनकर अपने पति की दिर्घायु की कामना भगवान से की। पति एवं पत्नी का प्रेम बना रहे उसके लिए भी कामना किया गया।

loksabha election banner

सरौन : प्रखंड में पूरे उत्साह के साथ सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। 24 घंटे उपवास रखकर अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना करते हुए पूरी तरह सज-धजकर तथा पूरे नियम के साथ पूजा सामग्री लेकर अह सुबह अपने अपने घर के निकट स्थित वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।

सिकन्दरा : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया। सुहागिनें 16 श्रृंगार करके बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पति की लंबी आयु का वरदान मांगा। अमूमन हर जगह महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती नजर आई। वहीं बरगद के पेड़ तले सत्यवान और यमराज की पूजा कर कच्चे धागे से पेड़ की फेरी लगाई। इसके बाद घर पहुंचकर महिलाओं ने पति का आशीर्वाद लिया और बांस का पंखा झल कर अपना व्रत पूरा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.