अखंड राम कीर्तन को ले निकाली कलश शोभायात्रा
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अखंड राम कीर्तन को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अखंड राम कीर्तन को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 151 कन्याओं-महिलाओं ने कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान गाजे-बाजे व जयघोष से संपूर्ण इलाका गुंजायमान हो गया। यात्रा रायपुरा स्थित मां शीतला मंदिर प्रांगण यज्ञ स्थली से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए परसा के किउल नदी घाट पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुन: यज्ञस्थली पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा तथा पंडित कृष्ण कुमार झा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रायपुरा में रविवार से तीन दिवसीय अखंड राम-कीर्तन का आयोजन किया गया है। इससे संपूर्ण इलाके में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।