रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के ललदैया गांव में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।
जमुई। प्रखंड क्षेत्र के ललदैया गांव में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 151 महिलाओं व युवतियों ने कलश धारण किया। यात्रा ललदैया स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर किउल नदी स्थित जखराज स्थान घाट पहुंचा। जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ कलश में जल भरा गया। तदुपरांत कुरवाटांड़ दुर्गा मंदिर स्थली होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त हुआ। यात्रा में लोग जय श्रीराम, जय माता दी इत्यादि नारे लगा रहे थे। ढोल-बाजे व ध्वनि विस्तारक यंत्र पर मंत्रोच्चारण किया जा रहा था। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस दौरान मुख्य पुरोहित पंडित वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज, अयोध्या शरण, बलराम पांडेय,रामजी पांडेय व पूजा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।