नौ सूत्री मांगों को धरना करेंगे शिक्षक
जमुई। शहर के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरना देने का निर्णय किया है।
जमुई। शहर के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 7 अगस्त को जिले में होने वाले एक दिवसीय धरना के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमलोगों की नौ सूत्री मागों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हमलोग अपना आन्दोलन स्थगित नहीं कर सकते। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फागो दास ने संघ को मजबूत प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर इन्द्रनाथ साव, अरविन्द्र पासवान, अर्जुन चौधरी, मनोज रजक, संजय कुमार, कान्तलाल चौधरी, श्यामसुन्दर चौधरी, नागेश्वर तूरी, राजेश हेम्ब्रम, वीरेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे।