जीवन को सहयोगात्मक बनाने में रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य : डीएम
जमुई। स्वकेन्द्रित जीवन को रचनात्मक एवं सहयोगात्मक बनाने में रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है।
जमुई। स्वकेन्द्रित जीवन को रचनात्मक एवं सहयोगात्मक बनाने में रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके माध्यम से एक व्यक्ति एकाकीपन से निकलकर दूसरे व्यक्ति को इस बात के लिए प्रेरित करता है कि उसके जीवन रक्षा में किसी ने अपना योगदान किया है और उसे भी किसी के लिए काम आना चाहिए। उक्त बातें शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देने के पूर्व कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 44 यूनिट ब्लड देने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने भाजयुमो के कुंदन कुमार ¨सह, विवेक कुमार ¨सहा, सौरव कुमार ¨सह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज साह, रोहित कुमार निशी वर्मा, रूपक ¨सह, अंकित केशरी, रवि वाजपेयी, समाजसेविका अनिता मंडल आदि को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत के अलावा सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह ने संबोधित किया और रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ. विजेन्द्र सत्यार्थी, डॉ. नौशाद, डॉ. बीएन प्रसाद के अलावा भाजपा के दुर्गा केशरी, सुबोध ¨सह, बृजनंदन ¨सह, नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, प्रियरंजन सिन्हा, राहुल भवेश, नरेन्द्र ¨सह, त्रिपुरारी ¨सह के अलावा भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।