महानगर के कोरियोग्राफर जमुई में देंगे प्रशिक्षण
जमुई। शहर के झंकार डांस एकेडमी द्वारा एनीबडी कैन डांस व फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 03:00 AM (IST)
जमुई। शहर के झंकार डांस एकेडमी द्वारा एनीबडी कैन डांस व फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के कोरियोग्राफर 25 मई से 4 जून तक पांच अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण लिटिल स्टार माउंटेशरी स्कूल, ललितकला एकेडमी, फ्लाइंग फीट, शास्त्री कालोनी में दिया जाएगा। जिसका ग्रेंड शो पांच जून को आयोजित होना है। इन चिन्हित पांच स्थानों पर कोरियोग्राफी मिस निकोला, रणवीर ¨सह, प्रमिला घोष, विक्की भगत, राजन पासवान प्रतिभागियों को डांस और माड¨लग का गुर सिखाएंगे। झंकार एकेडमी के निदेशक पूजन ने बताया कि इसमें सभी वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। शो को सफल बनाने में एकेडमी को छोटू भगत, पवन भगत, राजेश रंजन, विक्की कुमार, उत्तम, आदित्य आदि लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें