भाजपाईयों ने किया शहीदों को याद
जमुई। भाजपा नगर कार्यालय में गुरुवार को आयोजित शहीद दिवस पर उन शहीदों को नमन किया गया जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दे दी थी।
जमुई। भाजपा नगर कार्यालय में गुरुवार को आयोजित शहीद दिवस पर उन शहीदों को नमन किया गया जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने कहा कि शहीद भगत ¨सह, राजगुरु एवं सुकदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। इन तीनों महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की ¨चता नहीं की थी। उनके बलिदान और साहस को लोग कभी भुला नहीं सकते। 1931 को संसद पर बम हमले के बाद चाहते तो शहीद भाग सकते थे लेकिन सभी को संदेश देने के लिए उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना सही समझा और फांसी पर चढ़ गए। युवा नेता राहुल भवेश ने कहा कि भारत की धरती वीरों की रही है। इन्हीं महापुरुषों के बल पर हमने आजादी पाई है। इनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं सकता। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बृजनंदन ¨सह, विवेक ¨सह, सोनेलाल पासवान आदि ने संबोधित करते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर झूलने वाले महापुरुषों को नमन किया। इस मौके पर वरूण कुमार शर्मा, मुरारी झा, गौरीशंकर ¨सह, मनीष रावत, सुधीर विश्वकर्मा, अंजनी भगत आदि उपस्थित थे।