Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : महावीर

जमुई। अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के महानायकों की याद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 07:20 PM (IST)
तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : महावीर
तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : महावीर

जमुई। अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के महानायकों की याद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सोनो बाजार से पैलवाजन, पंचपहाडी, कुरकुट्टा, लोहा, लखनकियारी, सरधोडीह, पैरामटिहाना, खपरिया, राजपुर, डुमरी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: सोनो पहुंची। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत ¨सह व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह कर रहे थे। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महावीर पासवान ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता व धर्मनिरपेक्षता की रक्षा को समर्पित है। इस यात्रा के जरिये हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार पांडेय, कामदेव ¨सह, संदीप ¨सह, प्रकाश राम, केदार पंडित, परसुराम मंडल, पुनीत कुमार ¨सह, माधुरी पासवान, कृष्णनंदन ¨सह, बीड़ी राम चन्द्रवंशी, सुरेंद्र यादव, कंचन देवी, ¨वदेश्वरी साह, प्रसादी यादव, मुन्ना साह, कन्हैया ¨सह, विनय कुमार पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, अशोक मंडल, जितेंद्र यादव,सत्यम ¨सह, रोहित कुमार मंडल, सागर दुबे, दिवाकर दुबे, नीतीश कुमार, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.