ग्रामीण चिकित्सक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जमुई। सड़क दुर्घटना में ग्रामीण चिकित्सक व घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:26 PM (IST)
जमुई। सड़क दुर्घटना में ग्रामीण चिकित्सक व घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के 30 वर्षीय पुत्र इनाज और 12 वर्षीय पुत्र आलम का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। आलम ने बताया कि अब्बा की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। अब उसकी पढ़ाई का खर्च कौन उठाएगा। यह कहकर आलम दहाड़ मारकर बिलखने लगा। वहीं मृतक की पत्नी सेबुन खातून का भी बुरा हाल है। वह दहाड़ मारकर रोये जा रही थी जिससे घटनास्थल पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो जा रही थी। वहीं पुत्रियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। इधर गांव वाले परिजन को हिम्मत बंधा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें