राशन कार्ड का आवेदन प्रखंड में लिया जाए लोजपा
जमुई। राशन कार्ड बनाने के लिए महिलाओं को काफी परेशानी और जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राशन
जमुई। राशन कार्ड बनाने के लिए महिलाओं को काफी परेशानी और जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राशन कार्ड के लिए आवेदन सभी प्रखंडों में जमा लिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उक्त मांग लोजपा के जिलाध्यक्ष मोती उल्लाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनुमंडल पदाधिकारी से की है। उन्होंने कहा कि जमुई काफी बड़ा जिला है। लगभग 100 किमी की दूरी तय कर महिलाएं अनुमंडल कार्यालय आती है और लंबी लाइन में लगती है। कई महिलाओं का चार-पांच दिन तक लाइन में खड़ी रहने के बावजूद आवेदन जमा नहीं हो पाता है जिससे महिलाओं का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत सांसद चिराग पासवान के दौरे के क्रम में भी महिलाओं ने की। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सभी प्रखंड व मुख्यालय में राशन के लिए आवेदन जमा लिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।