महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, शोभायात्रा आज
जमुई। महाशिवरात्रि आज, इसके लिए शिवालय सज गए हैं। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तो
जमुई। महाशिवरात्रि आज, इसके लिए शिवालय सज गए हैं। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा को लेकर भी तैयारी पूरी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में साफ-सफाई के साथ ही सजावट का भी कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रखंड के बाबा धनेश्वरनाथ धाम मंदिर, महादेव सिमरिया, जगदम्बा मंदिर स्थित शिव मंदिर, बिछबे शिव मंदिर आदि में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को सजाया जा रहा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही रात्रि में शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाबा धनेश्वरनाथ धाम महादेव सिमरिया मंदिर में शिव रात्रि के दिन सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है। मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कथा का आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय कथा आयोजित की जाती है। शिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। शिव भक्त चन्दन तिवारी, राजकुमार ¨सह ने बताया कि शिव रात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत रखकर पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। इधर दूसरी ओर विछबे गांव में महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन विधायक सुधीर कुमार चौधरी करेंगे।