अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
जमुई। जमुई-सिकन्दरा मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के नारडीह गांव के समीप एनएच 333 ए के किनारे से पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 07:54 PM (IST)
जमुई। जमुई-सिकन्दरा मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के नारडीह गांव के समीप एनएच 333 ए के किनारे से पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। जमुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिकन्दरा रोड में एक पखवार के भीतर दूसरी बार अज्ञात शव बरामद होने की खबर से सनसनी फैल गई। गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व भी डूंडो गांव के समीप से एक 30 साल की अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। उक्त शव की भी पहचान नहीं होने के उपरांत शव का दाह संस्कार पुलिस को ही करना पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें