बच्चों ने वृक्षारोपण का संकल्प
जमुई। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काला में मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान के तहत वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा ब'चों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 07:48 PM (IST)
जमुई। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काला में मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान के तहत वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा बच्चों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर वर्ग छह के बच्चों के बीच पुस्तकें व पौधों का वितरण किया गया। मौके पर मलयपुर वन क्षेत्र के रेंजर चरित्र चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा, पेड़ लगाने एवं उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने बच्चों को अपने-अपने हाथ से कम से कम एक पौधा लगाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि वे अपने आसपास के लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक व प्रेरित करें। मौके पर वनपाल सुबोध झा, वनरक्षी राजकुमार, मुरारी प्रसाद यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें