कुशवाहा संघ के चुनाव को लेकर बैठक
जमुई। कुशवाहा संघ के चुनाव के मद्देनजर मुख्यालय स्थित कुशवाहा भवन के प्रांगण में रविवार क
जमुई। कुशवाहा संघ के चुनाव के मद्देनजर मुख्यालय स्थित कुशवाहा भवन के प्रांगण में रविवार को कुशवाहा कल्याण समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक सुशील कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में सिकन्दरा, अलीगंज के अलावा सीमावर्ती जिला के हलसी, रामगढ़ प्रखंड के कुशवाहा कल्याण समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदों के चुनाव की तिथि निर्धारित करने हेतु आगामी 25 जून को एक आवश्यक बैठक की जाएगी। उसी दिन चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इसके लिए निवर्तमान कुशवाहा अध्यक्ष मुसो महतो को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, राजकुमार महतो, रविन्द्र कुमार, रामवृक्ष महतो, वैजनाथ महतो, सूचित कुमार, चंद्रिका महतो, राजीव रंजन, श्रवण महतो सहित दर्जनों कुशवाहा कल्याण समिति के लोग उपस्थित थे।