Move to Jagran APP

संकल्प यात्रा की सफलता को ले भाजपा की बैठक

जमुई। संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को प्रखंड के जेके कोचिग सेंटर में भाजपा कार्यकताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 08:07 PM (IST)
संकल्प यात्रा की सफलता को ले भाजपा की बैठक
संकल्प यात्रा की सफलता को ले भाजपा की बैठक

जमुई। संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को प्रखंड के जेके कोचिग सेंटर में भाजपा कार्यकताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है। अब बिहार में भी जदयू भाजपा के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद विकास की बयार तेजी से चल पड़ा है। अब राज्य की विकास होना तय है। उन्होंने बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सोमवार को अलीगंज में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी कार्यकर्ता दिन के ग्यारह बजे भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर संकल्प यात्रा में भाग लें। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यह संकल्प यात्रा अलीगंज सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अलीगंज बाजार होते हुए आढा तक जाएगी। इस यात्रा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मौके पर सिकंदरा भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित, फकीरा साव, विजय कुमार, अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.