खुशियां बांटने का त्योहार है ईद : अंचलाधिकारी
जमुई। ईद को ले शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।
जमुई। ईद को ले शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद ¨सह ने कहा कि ईद का त्योहार खुशीपूर्वक मनाएं। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और ईद खुशियों का पैगाम देता है। बैठक में थाना क्षेत्र के मस्जिदों व ईदगाहों की जानकारी ली गई। यह भी बताया गया कि सोनो थाना क्षेत्र का इतिहास अच्छा रहा है। हालांकि प्रशासनिक ²ष्टि से कुछ संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि ईद को आपसी सदभाव व भाईचारे के माहौल में मनाएं। झाझा पुलिस अंचल निरीक्षक पवन कुमार ने ईद के मौके पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की बाबत बताया। इस अवसर पर मुखिया ललित नारायण ¨सह, जमादार ¨सह, मो. नियाज, पूर्व मुखिया अर्जुन यादव व सुधीर कुमार ¨सह सहित चंद्रदेव पासवान, सरपंच विश्वविजय ¨सह, ललटू ¨सह, मोइन अंसारी, सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मकबुल अंसारी, इंद्रदेव यादव, चंद्रकिशोर राम, ¨रटू मंडल, संजय मंडल, सीताराम यादव आदि बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।