ईद को लेकर शांति समिति की बैठक
जमुई। शुक्रवार को थाना में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई।
जमुई। शुक्रवार को थाना में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई। ईदगाह एवं मजिस्दों में सुरक्षा व्यवस्था पर थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद को लेकर मजिस्दों एवं ईदगाह पर पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गश्ती दल द्वारा गश्ती भी की जाएगी। उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन साव ने कहा कि ईद पूर्व के मौके पर नगर की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। ज्ञात हो कि ईद के दिन विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में विभिन्न समय पर नमाज अदा की जाती है। वहीं प्रमुख मस्जिद की सूची थानाध्यक्ष ने तैयार की है। इस अवसर पर थाना के एसआइ नीरज ठाकुर, दिनेश कुमार, सुमंत चौधरी, जदयू नेता राशिद अहमद, जिला पार्षद पवन राम, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, मुमताज अंसारी, फारूक सरदार, सुबोध केशरी, महादेव रजक, माधुरी पासवान, विनीप साव, केदार पासवान, सज्जाद अंसारी, युगल साव, परमेश्वर यादव, मनोज पासवान, कमाल मियां आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।