Move to Jagran APP

संगठन सशक्तीकरण को ले भाजपा की बैठक

जमुई। संगठन सशक्तीकरण को लेकर भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सरस्वती बटपार में की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 07:24 PM (IST)
संगठन सशक्तीकरण को ले भाजपा की बैठक
संगठन सशक्तीकरण को ले भाजपा की बैठक

जमुई। संगठन सशक्तीकरण को लेकर भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सरस्वती बटपार में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एक बूथ टेन यूथ की तर्ज पर बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और बताएं कि किस तरह केन्द्र की सरकार भाई, भतीजावाद तथा परिवारवाद से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर देश को प्रगति के शिखर पर ले जा रही है। जनता के हक लूटने वाले एवं इसे लूट में सहयोग करने वाले जेल जा रहे हैं। बैठक में किरण देवी, ललन मिश्रा, मो. सुलेमान, हाफीज, राजेन्द्र मुर्मू, संतोष सोरेन, मदन किस्कू, सामरा मरांडी, मोहन यादव, रमेश दास सहित कई लोगों ने अपने विचार रखते हुए नीतीश सरकार की विफलता पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.