सेविका एवं सहायिका की प्रखंडस्तरीय बैठक
जमुई। महिला महाविद्यालय के प्रागंण में सोमवार को बिहार राज्य आगंनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष लता देवी की अध्यक्षता में हुई।
जमुई। महिला महाविद्यालय के प्रागंण में सोमवार को बिहार राज्य आगंनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष लता देवी की अध्यक्षता में हुई। 24 मार्च से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रखंड के सदस्यों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाना है। हर सेविका एवं सहायिका अपने-अपने क्षेत्र के केन्द्र को बंद कर सरकार के विरोध में आंदोलन करेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के प्रति गंभीर नहीं रहने के कारण यूनियन ने निर्णय लिया कि अब सरकार के विरुद्ध आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 24 मार्च से पूरे बिहार की सेविका एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने झाझा प्रखंड के सेविका एवं सहायिका को बताया कि 27 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इसके अलावा तीन से सात अप्रैल तक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन एवं धरना दिया जाएगा। 10 अप्रैल से जेल भरो अभियान जैसे कार्यक्रम है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर आन्दोलन को सफल बनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी।