आदिवासी छात्राओं ने मनाया कर्मा धर्मा
जमुई। प्रखंड के आरबीसी केन्द्र अदवडिया की आदिवासी छात्राओं ने धूमधाम से परंपरागत त्योहार कर्मा
जमुई। प्रखंड के आरबीसी केन्द्र अदवडिया की आदिवासी छात्राओं ने धूमधाम से परंपरागत त्योहार कर्मा धर्मा मनाया। इस मौके पर बच्चियों ने स्थानीय आदिवासी महिलाओं के साथ परंपरागत गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके के पर उपस्थित लोगों ने आदिवासी बच्चियों के उत्साह और उनकी पुरानी संस्कृति के प्रति लगाव की मुक्तकंठ से प्रशसा की। बतौर मुख्य अतिथि बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह ने कहा कि आज जब हरेक जाति और समाज की संस्कृति में आधुनिकता ने जगह बना ली है। इसके बावजूद आदिवासियों की संस्कृति अपने मूल रूप में कायम है। श्री कौशल ने कहा कि पुरानी संस्कृति से हमे बहुत कुछ सीखने व समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इन्होंने हमें गौरवान्वित किया है। अगले साल इस त्योहार को विद्यालय प्रशासन द्वारा और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा ताकि जिला मे बैठे अधिकारियों को बच्चों की इस प्रतिभा को समझने का मौका मिल सके। पंचायत समिति सदस्य जनार्दन यादव ने कहा कि पंचायत समिति के फंड से जल्द ही उक्त विद्यालय की चहारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर संकुल समन्वयक सह शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार, प्रखंड सचिव धरमेन्द्र दास, आरबीसी के प्रभारी अजीत कुमार, शिक्षक अंजीब कुमार, संजय कुमार राव, सुमनलता, नुनेश्वर मंडल, शेखर सुमन, सुशात कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे।