फसल चरने के विवाद में महिला के साथ मारपीट
जमुई। थाना क्षेत्र के करहरा (लखीसराय) गांव में झिंगा का लत बकरी के खा जाने की शिकायत पर गांव के ही तीन व्यक्ति ने दंपती की पिटाई कर दी।
जमुई। थाना क्षेत्र के करहरा (लखीसराय) गांव में झिंगा का लत बकरी के खा जाने की शिकायत पर गांव के ही तीन व्यक्ति ने दंपती की पिटाई कर दी। जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इस दौरान महिला के साथ छेड़खानी कर जेवरात छीन लिए। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 14 अगस्त को गांव के लालू यादव के ¨झगा के लत को प्रकाश यादव की बकरी चर गई। बकरी मालिक को फसल चरने की सूचना दी तो उल्टे उमेश यादव एवं पंचा यादव के साथ प्रकाश आया और लालू यादव के साथ मारपीट करने लगा। पति को बचाने आई पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित उसके साथ छेड़खानी करने लगे और गले से सोने का चेन, कान की बाली आदि सामान ले लिया। मौके पर ग्रामीणों के आने पर दंपती की जान बच पाई। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की बात कही।