जमीन विवाद में महिला की पिटाई
जमुई। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जमुई। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। पीड़ित महिला के परिजनों ने उसे अचेतावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव के अ¨वद तांती की पत्नी मालती देवी का गांव के नरेश तांती के परिवार के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। हाल ही में उनलोगों के घर का बंटवारा हुआ है। शाम में किसी बात को लेकर उनलोगों की कहा सुनी हो गई। जब पीड़िता ने मना किया तो वो लोग गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच नरेश की पत्नी गीता देवी, बेटी छोटी कुमारी, चांदनी कुमारी, ऋतू कुमारी आई और उसकी चोटी घसीट कर पीटने लगी। पिटाई से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।