15 आयुष चिकित्सक मुंगेर के लिए रवाना
जमुई। जमुई जिले के 15 आयुष चिकित्सकों की टीम को मुंगेर जिले में आयी बाढ़ एवं संभावित महामारी को रोकने के लिए मुंगेर भेजा जा रहा है।
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 07:36 PM (IST)
जमुई। जमुई जिले के 15 आयुष चिकित्सकों की टीम को मुंगेर जिले में आयी बाढ़ एवं संभावित महामारी को रोकने के लिए मुंगेर भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सिविल सर्जन, जमुई डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय अपर निदेशक, मुंगेर के निर्देश पर टीम में शामिल आयुष चिकित्सक शनिवार के शाम से ही विरमित हो गए हैं और जो रविवार प्रात: 9 बजे तक सिविल सर्जन, मुंगेर के कार्यालय में जाकर योगदान करेंगे। जमुई के चिकित्सकों को मुंगेर में बाढ़ राहत कैम्पों एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर एवं अन्य स्थानों पर अपनी सेवायें देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें