दो माह पूर्व गायब लड़की घर लौटी
जमुई। विशनपुर पंचायत के एक गांव से लगभग 2 माह पूर्व एक नाबालिग लड़की के अपहृत होने की प्रा
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:01 AM (IST)
जमुई। विशनपुर पंचायत के एक गांव से लगभग 2 माह पूर्व एक नाबालिग लड़की के अपहृत होने की प्राथमिकी खैरा थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के 57 दिन बाद लड़की ने थाने पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवाया। लड़की के पिता ने प्राथमिकी में 31 जनवरी को गांव के ही एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया था। इधर लड़की ने थाने में दिए अपने बयान में स्वेच्छा से जाने की बात स्वीकारी तथा न्यायलय के समक्ष उसने अपने माता-पिता के साथ जाने की बात कही। उसे मंगलवार शाम उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें