नाबालिग लड़की अगवा
जमुई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। जानक
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 07:05 PM (IST)
जमुई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग शौच के लिए घर से निकली थी। पूर्व से ही घात लगाए गांव के ही मंटू कुमार ने उसे अगवा कर लिया। इस संबंध में अगवा नाबालिग लड़की के पिता द्वारा सिकन्दरा थाने में उक्त युवक के अलावा उसके पिता एवं गांव के ही सत्येंद्र कुमार के विरुद्ध अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि यह मामला प्रथम ²ष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। शादी की नीयत से ही लड़की को अगवा किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें