Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आगे आया माध्यमिक शिक्षक संघ

जमुई। उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सिकन्दरा में माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रखंड इक

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 07:34 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आगे आया माध्यमिक शिक्षक संघ

जमुई। उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सिकन्दरा में माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई ने अपना कदम आगे बढ़ा लिया है। इसी के मद्देनजर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ शनिवार को सात दिवसीय भिक्षाटन की शुरुआत की गई जिसका नेतृत्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता निलेश यादव कर रहे हैं। शिक्षक नेता निलेश यादव ने कहा कि उत्तर बिहार में आई प्रलयकारी बाढ़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लाखों लोग विभिषका का सामना करते हुए जीवन के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संगठन को आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ को आगे बढ़ाना होगा ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद हो सके। शिक्षक नेता शितेश कुमार ने कहा कि बाढ़ के विभीषका झेल रहे लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। देश भर की निगाहें बिहार की ओर न सिर्फ लगी है बल्कि लोगों के हाथ मदद के लिए निरंतर बढ़ रहे हैं। मदद के लिए सभी को आगे आने की अपील की। इस मौके पर भिक्षाटन में शिक्षक शम्भू दास, अजीत कुमार, शशिकात कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.