अभिशाप बना जलजमाव और गंदगी
जमुई। रविवार को जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे 192 प्रत्याशियों के भाग्
जमुई। रविवार को जमुई नगर परिषद के 30 वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे 192 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 62 हजार मतदाताओं द्वारा ईवीएम में बंद कर दिया जाएगा जिसका फैसला 23 मई यानी मंगलवार को सामने आएगा। तब कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल होगा और ठीक-ठीक पता चल सकेगा कि मतदाताओं ने वादा कर पूरा नहीं करने वाले पार्षदों के साथ क्या सलूक किया है। नाम सुनकर लगता है कि शहर से कुछ अलग ही यह इलाका होगा लेकिन भीतर जाने के बाद असलियत सामने आ जाती है। कुल मिलाकर यह कहें कि बाबू टोला महिसौड़ी इलाके के लोग जलजमाव और गंदगी में जीने के लिए अभिशप्त हो गए हैं। वार्ड सं. 12 में जल निकास की सुविधा नहीं होने के कारण जगह-जगह पर सालों भर जलजमाव बना रहता है। शुक्रवार को जब चुनाव प्रचार का शोर थम गया तो मतदाताओं के बीच भी मंथन जोर पकड़ लिया है। आखिरकार पांच वर्ष का सवाल है। सुख-दुख का साथी चुनना है। इसलिए मंथन करना भी लाजिमी है। इसी क्रम में वार्ड सं. 12 के कुछेक मतदाताओं से राय जानने की कोशिश की गई।
संजय कुमार ¨सह की मानें तो जलजमाव से मुक्ति दिलाना वार्ड सं. 12 का पहला मुद्दा है। आनंद कुमार ¨सह कहते हैं कि सुख-दुख का साथी ही हमारा वार्ड पार्षद होगा। रंजीत कुमार की मानें तो दूरदर्शी और रजनीत में मजबूत पकड़ रखने वाला व्यक्ति ही हमारा वार्ड पार्षद होना चाहिए। आनंद कुमार का कहना स्पष्ट है कि क्षेत्र का विकास और लोगों का मान-सम्मान रखने वाला व्यक्ति ही वार्ड सं. 12 का वार्ड पार्षद होगा। मोहन तांती की सोच क्षेत्र के मान-सम्मान को बचाए रखने वाला प्रतिनिधि चुनने की है। रूबी देवी महिलाओं के अधिकार व उसकी सुविधा के लिए संघर्ष करने वाले प्रत्याशियों को तबज्जो देने के मूड में है। सुनील कुमार ¨सह महिसौड़ी और कृष्णपट्टी के इलाका को मिलाकर बना वार्ड सं. 12 का प्रतिनिधि सकारात्मक सोच रखने वाला होगा। शुभम कुमार की मानें तो क्षेत्र के लोगों के हर सुख-दुख में खड़ा रहने वाला व्यक्ति ही वहां का प्रतिनिधि होगा। संकीज कुमार ¨सह सामाजिक समरसता और लोगों को मान-सम्मान देने के साथ विकास की सोच रखने वाला प्रत्याशी उनकी पहली पसंद है। शरद कुमार के अनुसार क्षेत्र का विकास के लिए विशेष प्रयास करने वाला व्यक्ति ही यहां का पार्षद चुना जाएगा।