दो भागों में बांटा गया नगर पंचायत के 22 वार्ड
जमुई। चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार नगर पंचायत के 22 वार्ड को दो भाग में बांटा है।
जमुई। चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार नगर पंचायत के 22 वार्ड को दो भाग में बांटा है। मतदान के दौरान पूरे नगर को एक जोन में रखा गया है जबकि दो सेक्टर बनाया गया है। प्रथम एक से 11 वार्ड एवं दूसरा 12 से 22 वार्ड शामिल है। किसी प्रकार की कोई सूचना देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया हैं जिसमें एक नोडल पदाधिकारी सहित चार कर्मचारी को लगाया गया है। उन्होंने मतदाता एवं चुनाव कर्मी से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष के नम्बर पर दे सकते हैं। नोडल पदाधिकारी का नम्बर 8544412568 के नम्बर के अलावा 9199910885, 9771150628 एवं 9122198489 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के 22 वार्ड अंतर्गत कुल 36 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी समेत कुल चार कर्मचारी को लगाया गया है। इसके अलावा सात पेट्रो¨लग मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात रहेंगे। चुनाव कर्मी को चुनाव से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध करा दिया गया।