रेणु प्रमुख व रणवीर उपप्रमुख निर्वाचित
जमुई। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रखंड के सभी 28 न
जमुई। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रखंड के सभी 28 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । इसके उपरात प्रमुख पद हेतु झुंडो से निर्वाचित रेणु देवी व नीमनवादा से जुवेदा खातुन ने नामाकन का पर्चा भरा। रेणु देवी को 21 व जुवेदा खातुन को 4 मत प्राप्त हुआ जबकि 3 मत को रद घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी ने सर्वाधिक मत लाने वाली रेणु देवी को प्रमुख पद पर विजयी घोषित किया । उपप्रमुख पद हेतु जीत-झिगोई से निर्वाचित रणवीर सिंह व कागेश्वर से निर्वाचित परशुराम यादव ने नामाकन किया। चुनाव के उपरात रणवीर सिंह को 18 व परशुराम यादव को 8 मत प्राप्त हुआ। जबकि 2 मत को रद घोषित किया गया। सर्वाधिक मत लाने वाले रणवीर सिंह को निर्वाची पदाधिकारी ने विजयी घोषित किया। इधर चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्य्वस्था कड़ी दिखी। थानाध्यक्ष केपी सिंह अपने जवानों केसाथ सुरक्षा व्य्वस्था की मोनेटरिंग कर रहे थे।