खेल-खेल में अक्षर ज्ञान की दी गई जानकारी
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बाराजोर के पंचायत लोक शिक्षा समिति कार्यालय में अक्षर आंचल योजना के तहत चकधूम चकधूम 2017 समर कैम्प का आयोजन किया गया।
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बाराजोर के पंचायत लोक शिक्षा समिति कार्यालय में अक्षर आंचल योजना के तहत चकधूम चकधूम 2017 समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग के विधालय में पढ़ने वाले 6 से 14 वर्ष के बच्चे एवं उनके माताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समर कैम्प का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद धर्मदेव यादव एवं मुखिया प्रमीला देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर बच्चों को खेल खेल में अंक, अक्षर चित्र बनाने के तरीके सहित अक्षर अंक का ज्ञान सिखाया गया। पूर्व जिला पार्षद धर्मदेव यादव ने कहा कि पढ़ना-लिखना जितना जरूरी है उतना ही रचनाधर्मी होना भी जरूरी हैं। प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ईश्वर यादव ने पुरानी अखबार के माध्यम से तरह तरह के खिलौने एवं फूलों का तैयार कर कला सिखाया। साथ ही घर में रखे अन उपयोगी वस्तुओं से कुछ सामग्री बनाने की विधि बताई। केआरपी शंभुनाथ मिश्र ने बच्चों के अंधविश्वास एवं विज्ञान के चमत्कार की जानकारी दिया। इस अवसर पर प्रेरक शिव प्रसाद, संगीता कुमारी ने गीत संगीत के माध्यम से जीवन में स्वच्छता, सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर ¨पटू कुमार रजक, महेन्द्र राम, बासुकी दास, बच्चू रजक, विनोद दास, सुनील कुमार आदि दर्जनों महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।