हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल
जमुई। शहर के महिसौड़ी चौक स्थित अजय-विजय फ्यूल सेंटर के प्रांगण में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जमुई। शहर के महिसौड़ी चौक स्थित अजय-विजय फ्यूल सेंटर के प्रांगण में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विक्रय पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, संघ के प्रचारक राकेश जी द्वारा 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
विक्रय पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए मानवता की सेवा में सभी आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि कैशलेस आदान-प्रदान समय की मांग है। मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अजय-विजय फ्यूल सेंटर द्वारा कंबल का वितरण किया जाना सामाजिक कार्य है। इस तरह के कार्यो में सभी को रुचि लेना चाहिए। इस मौके पर पंप के मालिक कुणाल सिंह उपस्थित थे।