20 जनवरी को हड़ताल पर रहेगी सेविका-सहायिका
जमुई : बिहार राज्य कर्मचारी आंगनबाड़ी यूनियन की जमुई इकाई आगामी 20 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन करेगा।
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:03 PM (IST)
जमुई : बिहार राज्य कर्मचारी आंगनबाड़ी यूनियन की जमुई इकाई आगामी 20 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन करेगा। उक्त जानकारी यूनियन की जिलाध्यक्ष अनिता अंशु एवं महासचिव स्नेहलता ने एक प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर करो या मरो के नारे के साथ संघर्ष वर्ष मनाएगा। 20 जनवरी को देश की 25 लाख सेविका-सहायिका हड़ताल पर रहेगी। हड़ताल को सफल बनाने हेतु जमुई मुख्यालय में धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने में सेविका-सहायिका अपनी भागीदारी निभाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें