सर्पदंश से बालक की मौत
जमुई। रतनपुर पंचायत के कैराकादो ग्राम में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM (IST)
जमुई। रतनपुर पंचायत के कैराकादो ग्राम में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। कैराकादो ग्राम निवासी ओंकार यादव का पुत्र प्रवेश कुमार को मंगलवार की रात विषैला सर्प डंस लिया। परिजन उसे अचेतावस्था में सदर अस्पताल जमुई ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केशरी एवं पंसस राजीव कुमार मंडल ने पीड़ित परिजन को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें