नहीं रहे डॉ. नारायण विश्वास, इलाके में शोक
जमुई। बंगाल से आकर प्रखंड के कर्णगढ़ बाजार में पिछले पचास वर्षों से रह रहे इलाके के चिकित्सक डॉ. नारायण विश्वास (72) का शनिवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया।
जमुई। बंगाल से आकर प्रखंड के कर्णगढ़ बाजार में पिछले पचास वर्षों से रह रहे इलाके के चिकित्सक डॉ. नारायण विश्वास (72) का शनिवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचकर परिजन को हिम्मत बंधाया। शिक्षक प्रेम दास, उपमुखिया सुभाष महतो, पूर्व सरंपच अशोक ¨सह, गुडडु बरनवाल, लालमोहन बरनवाल, महेन्द्र साह, सुरेश वर्मा, कांशी झा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की आजीवन गरीब मरीजों की सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके निधन से इलाके को अपूरणीय क्षति हुई है।