सर्पदंश से एक की मौत
जमुई। प्रखंड के पौझा पंचायत अंर्तगत चिहरा गांव में सोमवार की देर रात सांप काटने से एक महि
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 07:10 PM (IST)
जमुई। प्रखंड के पौझा पंचायत अंर्तगत चिहरा गांव में सोमवार की देर रात सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला संझली हेम्ब्रम 25 वर्ष के पति सोलेन मरांडी ने बताया कि सोमवार की रात जब उसकी पत्नी शौच के लिए घर से निकल रही थी। तभी दरवाजे के समीप ही बैठे एक सर्प ने डंस लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी अवस्था में इलाज के लिए महिला को देवघर के निजी क्लिनीक में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की दोपहर महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें