दुर्गापुजा व मुहर्रम में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
जमुई। गुरूवार को चन्द्रमंडीह थाना परिसर में दुर्गापुजा व मुहर्रम को लेकर शाति समिति की बैठक हुई।
जमुई। गुरूवार को चन्द्रमंडीह थाना परिसर में दुर्गापुजा व मुहर्रम को लेकर शाति समिति की बैठक बीडीओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शातिपुर्ण एवं सौहार्दपुर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु ने बताया की थानाक्षेत्र में 28 जगहों पर मुहर्रम का ताजिया एवं 13 जगहों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जायेगी। जागरण,नाटक एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीओ से आदेश लेना अनिवार्य होगा। पुजा समिति के लोगों को थानाध्यक्ष ने बताया गया की हर हाल में 11 अक्टुबर को प्रतिमा का विर्सजन कर लेना है। पुजा के दौरान डीजे एवं उपद्रवियों तथा शराबियों पर पैनी नजर रखी जायेगी। इस दौरान पुलिस चैकस रहेगी ताकि किसी प्रकार की अशंाति न हो। बैठक में सीओ अक्षयवट तिवारी, एसआई श्यामबहादुर सिंह,एएसआई बीएन मंडल, कृष्णा प्रसाद, बीएन प्रसाद, अमित तिवारी, अरूण झा, दिवकर चैधरी, अशोक सिंह, विजय राय, कार्तिक पासवान, कालेश्वर यादव, हनुक बेसरा, गोपाल साह, बीरेन्द्र हेम्ब्रम, बबलु पासवान, रमेश हेम्ब्रम, मो. रज्जाक, चेतलाल वर्मा, सुभान मिया, वाहिद अली, लक्ष्मी साव, ब्रहम्देव पासवान, महादेव साव, संजय राय आदि मौजुद थे।