बेरहमी से पीटकर गाय को मार डाला
जमुई। थाना क्षेत्र के राजा डाक गांव में शुक्रवार को एक दुधारू गाय की बेरहमी से पीट-पीटक
जमुई। थाना क्षेत्र के राजा डाक गांव में शुक्रवार को एक दुधारू गाय की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत गाय बगल के ही गांव हदहाडिय़ा निवासी महेश साह की थी। इस बाबत गाय मालिक महेश साह ने थाना में मामला दर्ज कराते हुए थाना क्षेत्र के धरवा गांव वासी मोहन यादव एवं राजाडाक के सुरेश मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना की जानकारी देते हुए महेश साह ने बताया कि बीती शाम गाय रस्सी तोड़ कर भाग गई । रात होने के कारण गाय खोजने पर नहीं मिला। सुबह खोजने निकला तो पता चला कि राजा डाक गांव में सुरेश मंडल के बगीचा में गाय मृत पड़ी है। जब वहां जाकर देखा तो गाय सचमुच में मृत पड़ी हुई थीं तथा नाक से खून गिरा हुआ था। जब इसकी पूरी छानबीन किया तो पता चला कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति मिलकर गाय को बांध कर पिटाई की थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर जब घर वापस आया तो आरोपित मोहन यादव के चचेरे भाई निराला यादव ने फोन कर देख लेने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।