भाजपा भगाओ रैली में शिरकत करने का किया आह्वान
जमुई। राजद के तत्वावधान में 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आहूत देश बचाओ, भाजपा भगाओ रैली की सफलता के लिए सोमवार को गांधी पुस्तकालय के सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जमुई। राजद के तत्वावधान में 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आहूत देश बचाओ, भाजपा भगाओ रैली की सफलता के लिए सोमवार को गांधी पुस्तकालय के सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की तथा उन्हें सत्ता से बेदखल करने की लड़ाई में बड़ी संख्या में पटना चलने का आह्वान किया। उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए के साथ सरकार बनाने की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनमत का अपमान किया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं पूर्वाचल के नेता जयप्रकाश नारायण यादव के मान-सम्मान की रक्षा में जमुई की अलग पहचान बनानी होगी। विधान पार्षद संजय प्रसाद ने रैली की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। विधायक सावित्री देवी ने गांव-गांव और गली-गली से लोगों को पटना तक ले जाने की बात कही। जमुई प्रभारी पर्यवेक्षक सुधांशु शेखर भास्कर ने एकजुट होकर सामंती विचार की सरकार से लड़ाई लड़ने का अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन में शिशिर दूबे, गोपाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. त्रिवेणी यादव, विजय शंकर यादव, श्याम सुंदर राय, राजेन्द्र यादव, गीता ¨बद, सुभाषचंद्र मंडल, मुरारी राम, मो. नेहाल फकरूद्दीन, अयोध्या राम चंद्रवंशी, मो. सलामूल, चुन्नी यादव, रामविलास यादव, ¨रकू साव, कृष्णा हेम्ब्रम, राजकुमार यादव, डॉ. सूपेन्द्र यादव, श्याम सुंदर शर्मा, पंकज कुमार ¨सह, दिवाकर चंद्रवंशी, मो. शिवली, मो. मुश्ताक मलिक, अरुण कुमार चौहान, अम्बिका यादव सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।