Move to Jagran APP

भाजयुमो ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ किया भिक्षाटन

जमुई। उत्तर बिहार के कई अन्य भागों में आई प्रलंयकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार प्रसाद वर्णवाल की अगुवाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को महादेव सिमरिया बाजार में भिक्षाटन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 06:07 PM (IST)
भाजयुमो ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ किया भिक्षाटन
भाजयुमो ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ किया भिक्षाटन

जमुई। उत्तर बिहार के कई अन्य भागों में आई प्रलंयकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार प्रसाद वर्णवाल की अगुवाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को महादेव सिमरिया बाजार में भिक्षाटन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस विपत्ति के समय में आम लोगों के सहायता प्रदान की अपील की। भाजयुमो जिला महामंत्री माधव राव ने कहा कि प्रलंयकारी बाढ़ ने हंसते-खेलते परिवारों को शरणार्थी बना दिया है। कई लोग अभी भी बाढ़ में ही फंसे हैं। हालांकि सरकार इन पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात लगी है। हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि आपदा के इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करें। भिक्षाटन के क्रम में व्यवसायी से लेकर आम लोग मदद के लिए आगे आए। भिक्षाटन में भाजयुमो कार्यकर्ता धर्मेन्द्र केशरी, गुंजन तिवारी, सोनू राज, प्रदीप भगत, कृष्णनंदन वर्णवाल, कुंदन ¨सह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.