बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ अभाविप ने किया भिक्षाटन
जमुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को जमुई में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए भिक्षाटन किया।
जमुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को जमुई में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए भिक्षाटन किया। वहीं, अभाविप के नगर मंत्री संतोष राणा ने बताया कि दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि संग्रह किया। उन्होंने कहा कि संग्रह राशि को पटना कार्यालय भेजा जाएगा। जल्द ही कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के बीच दवाई, भोजन के अलावा अन्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। मौके पर उपस्थित कुमोद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार दो दिनों तक चलेगी और हम काफी मात्रा में दवाई यहां से उपलब्ध कराकर प्रांत तक भेजेंगे। भिक्षाटन में गुंजन कुमार ¨सह, सूरज कुमार, बिट्टू, लाल कुमार साह, रोहित कुमार, कुंदन कुमार, सोनू ¨सह, राजा कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।