Move to Jagran APP

भाजपा कार्यालय पर हमला के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में भाजपा जमुई इकाई के अध्यक्ष भास्कर ¨सह के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का पुतला दहन शहर के कचहरी चौक पर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 10:49 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 10:49 AM (IST)
भाजपा कार्यालय पर हमला के विरोध में सीएम का पुतला फूंका
भाजपा कार्यालय पर हमला के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

जमुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में भाजपा जमुई इकाई के अध्यक्ष भास्कर ¨सह के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का पुतला दहन शहर के कचहरी चौक पर किया गया। पुतला दहन के उपरांत जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह ने कहा कि बिहार में जंगल राज एक बार फिर कायम हो चुका है। लालू प्रसाद एवं उनके गुंडे पन्द्रह वर्षों के जंगलराज के इतिहास को दुहरा रहे हैं। भाजपा न तो पन्द्रह वर्षों के जंगल राज से कभी भयभीत हुई थी और न ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्य से भयभीत होने वाली है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध ¨सह ने कहा कि नीतीश कुमार धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। सर्वनाश भी उन्ही का होगा। उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो लालू प्रसाद के दोनों बेटों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रमुख बृजनंदन ¨सह, मंत्री राहुल भवेश, नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, विनय पांडेय, सत्यनारायण पंडित, भाजयुमो अध्यक्ष नीरज साह, विवेक कुमार सिन्हा, टूना ¨सह, गुड्डू ¨सह, संजय ¨सह, अभिषेक दूबे, मनीष कुमार, अजीत कुमार, अनिल पाठक, शैलेश ¨सह, ब्रजेश ¨सह, अजय पासवान, त्रिपुरारि ¨सह, चंदन ¨सह, रूपेश ¨सह, वरूण शर्मा समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.