यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी
जमुई। विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता को ले शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली गई।
जमुई। विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता को ले शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर से प्रभातफेरी को सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह व सीडीओ डॉ. विजेन्द्र सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सदर अस्पताल से निकाली गई प्रभातफेरी स्टेडियम मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान बच्चे यक्ष्मा को मिटाना है, 20 दिनों से अधिक की खांसी हो तो बलगम जांच कराना है आदि नारे लगा रहे थे। सिविल सर्जन ने बताया कि यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर दो कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। पहला अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना है तथा दूसरा रोगियों को चिन्हित कर इलाज कराना यक्ष्मा उन्मूलन अभियान का मुख्य कार्य है। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नौशाद, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. सूचि प्रसाद ¨सह के अलावा कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।