शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
जमुई। गुरुवार को थाना क्षेत्र के अम्बा गांव के मांझी टोला से झाझा पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST)
जमुई। गुरुवार को थाना क्षेत्र के अम्बा गांव के मांझी टोला से झाझा पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआइ सुरेश प्रसाद शर्मा ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि बुधवार को ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान को सूचना दी कि एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने एसआइ सुरेश प्रसाद शर्मा को दल-बल के साथ गांव भेजा। मौके पर पुलिस ने नशे में धुत युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अम्बा गांव के मांझी टोला निवासी श्यामदेव मांझी के रूप में हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें