कुख्यात प्रकाश रजक हथियार के साथ गिरफ्तार
जमुई। खैरा पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर रोपावेल गांव से अपराधी प्रकाश रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है।
जमुई। खैरा पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर रोपावेल गांव से अपराधी प्रकाश रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अपराधी प्रकाश रजक रोपावेल आया हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रकाश के खिलाफ खैरा व नवादा थाना में हत्या, अपहरण सहित कई संगीन मामला दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, बाल्मीकि प्रसाद, देवानंद पासवान, शहनाह खान, सत्येंद्र पासवान आदि शामिल थे।