गिरफ्तार निर्भय का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास
जमुई। डॉक्टर दंपती पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने खैरा के निर्भय रावत उर्फ पंडुलिया को गिरफ्तार किया है।
जमुई। डॉक्टर दंपती पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने खैरा के निर्भय रावत उर्फ पंडुलिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार निर्भय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खैरा थाना में चोरी, लूट व छीनतई के अलावा कई संगीन मामले दर्ज हैं। एक दफा वह थाना हाजत से भी फरार हो गया था। जिससे पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है। सूत्रों की मानें तो निर्भय की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पर्दाफाश हो चुका है। घटना में आसपास के ही अन्य तीन लोग शामिल है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। हालांकि वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह क्या है, पुलिस कुछ साफ नहीं बता पा रही है।